Hindi

स्टेमकोर (Stemcor) परिचय

Stemcor विश्व के सबसे बड़े स्वतंत्र (स्व-निर्भर) इस्पात व्यापारी हैं।

हम इस्पात उद्योग में व्यापार-मध्यस्थ तथा मूल्यवर्धक सेवा प्रदाता के रूप में काम करते हुए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारी प्रत्येक पहलू से संबंधित सेवाओं में इस्पात आपूर्ति श्रृंखला का प्रत्येक चरण शामिल है और उसमें पाँच प्रमुख क्षमतायें भी आती हैं: वित्त, कच्चा माल, इस्पात व्यापार, आपूर्ति और स्टॉक होल्डिंग। हमारा व्यापक अनुभव हमें समेकित आपूर्ति श्रृंखला के ऐसे समाधान प्रस्तुत करने में समर्थ बनाता है जो इस्पात के उत्पादकों और ग्राहकों को स्पर्धात्मक लाभ प्रदान करते हैं।

इस्पात उत्पादकों के लिए: Stemcor कम ख़र्च वाली विपणन, लौजिस्टिकल (संभार-तंत्रीय) और वित्तीय सेवायें पेश करता है ताकि विदेशी बाज़ारों में ग्राहक बनाये जा सकें।

इस्पात ख़रीदने वालों के लिए: Stemcor वित्तीय सहायता के साथ एक भरोसेमंद और लचीली सोर्सिंग व्यवस्था उपलब्ध कराता है।

Stemcor £6 अरब (2008) से अधिक के कारोबार के साथ विश्व भर के 40 देशों में 80 कार्यालयों के नेटवर्क में 1,400 लोगों को रोज़गार देने के साथ-साथ लगभग 2 करोड़ टन इस्पात तथा इस्पात बनाने के काम में आने वाले कच्चे माल का व्यापार करता है।

Stemcor का गठन 1951 में लंदन में हुआ और यह एक निजी स्वामित्व वाली कंपनी है। हम न तो किसी इस्पात उत्पादक के स्वामी हैं और न ऐसी किसी कंपनी के स्वामित्व में हैं। इस्पात उत्पादकों पर निर्भर न होने के कारण ही हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि हम गुणवत्ता, विशिष्टता, वित्तीय शर्तों और आपूर्ति संबंधी ग्राहक की आवश्यकताएँ पूरी करने में पूरी तरह पक्षपातरहित हों। कंपनी के अधिकांश शेयर ओपनहाइमर परिवार के पास हैं, जिनका बोर्ड में प्रतिनिधित्व राल्फ़ ओपनहाइमर (Ralph Oppenheimer) (कार्यकारी अध्यक्ष) और फ़िलिप एडमंड्स (Philip Edmonds) (उपाध्यक्ष) करते हैं और शेष शेयर अन्य निदेशकों तथा कर्मचारियों के पास हैं।

खदान से कारखाने तक

Stemcor की सेवायें इस्पात की पूरी आपूर्ति श्रृंखला तक व्याप्त हैं। हम स्वयं अपने लौह अयस्क की खुदाई करते हैं और इस्पात उत्पादकों को आपूर्ति करते हैं। हम इस्पात के उत्पादन की प्रक्रिया में प्रयुक्त कच्चे माल - जैसे कोक, पिग आयरन और स्क्रैप - का भी व्यापार और वितरण करते हैं। हम इस्पात बनाने वाले उपकरणों के लिए धन और कारखानों के लिए कार्यशील पूँजी ज़रूरतों को पूरा करते हैं और व्यापार योजना तथा परियोजना प्रबंधन के लिए परामर्श भी देते हैं। हम इस्पात का कारोबार करते हैं और मूल्य जोखिम प्रबंधन (हेजिंग) सेवा भी उपलब्ध कराते हैं। हम इस्पात उत्पादों की ढुलाई करते हैं, ब्रेक बल्क (विविध प्रकार के इस्पात उत्पादों का अलग-अलग कार्गो), थोक स्टॉकिस्ट का काम करते हैं और अंतर्देशीय वितरण भी करते हैं। हम स्टॉकहोल्डिंग और प्रोसेसिंग का कार्य करते हैं और इस्पात उत्पादों को सीधे अंतिम प्रयोक्ता के दरवाज़े तक पहुँचाते हैं।

अपने निकटतम Stemcor कार्यालय के बारे में जानने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें।